Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSP Manjunath TC first year was marred by controversies

नैनीताल: 13 महीने में ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी की विदाई, लाठीचार्ज से लेकर सियासी नाराजगी बनी तबादले की वजह

Thu, 26 Nov 2026 11:35 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 26 Nov 2026 11:35 AM IST
सार

नैनीताल जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी की तैनाती के 13 माह के भीतर ही विदाई हो गई। कुछ समय से इसके कयास लगने शुरू हो गए थे। छात्रसंघ चुनाव में लाठीचार्ज समेत कई फैसलों से लेकर सियासी नाराजगी को उनके तबादले की वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
SSP Manjunath TC first year was marred by controversies
एसएसपी मंजूनाथ टीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल जिले में पुलिस व्यवस्था का एक अजीबोगरीब पहलू सामने आता रहा। पुलिस लाइंस में 30 से 40 दरोगाओं को तैनाती नहीं मिलने की बात चर्चा में रही, जबकि दूसरी ओर जिले की चौकियां और कोतवालियां पुलिसकर्मियों की कमी से जूझती रहीं। पुलिस बल के इस प्रबंधन पर सवाल उठते रहे, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित बदलाव नहीं दिखा। अब एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का नैनीताल से तबादला हो गया है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश उन्हें भाजपा का जिला अध्यक्ष तक कह चुके थे। बुधवार रात जारी तबादला सूची में उन्हें 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह 2017 बैच के आईपीएस अर्पण यदुवंशी नैनीताल के नए एसएसपी होंगे।

 

मंजूनाथ टीसी के कार्यकाल की चर्चा अब दो प्रमुख मुद्दों को लेकर हो रही है। पहला, पुलिस लाइंस में कथित तौर पर 30-40 दरोगाओं को फील्ड में तैनाती नहीं मिलना और दूसरा, चौकियों तथा कोतवालियों में पुलिसकर्मियों की कमी बने रहना। सवाल यह है कि जब जिले में पुलिस अधिकारियों की जरूरत थी, तब उपलब्ध दरोगाओं को फील्ड में जिम्मेदारी क्यों नहीं दी गई। किसी भी जिले की पुलिस व्यवस्था में उपलब्ध मानव संसाधन का सही इस्तेमाल बेहद महत्वपूर्ण होता है। नैनीताल में पुलिस लाइंस में 30 से 40 दरोगाओं को तैनाती नहीं मिलने की चर्चा ने पुलिस प्रशासन के प्रबंधन पर सवाल खड़े किए। एक तरफ थानों और चौकियों में विवेचना, गश्त और कानून व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की कमी की बात सामने आती रही, वहीं दूसरी तरफ इतनी बड़ी संख्या में दरोगाओं को फील्ड की जिम्मेदारी नहीं मिलने का सवाल उठता रहा।

विज्ञापन

 

कांग्रेस ने कहा- एसएसपी नहीं, भाजपा के जिला अध्यक्ष
मंजूनाथ टीसी का कार्यकाल राजनीतिक विवादों से भी अछूता नहीं रहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के दौरान पुलिस की भूमिका को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस का आरोप था कि रैली में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं की बसों और गाड़ियों को जगह-जगह रोककर चेकिंग की गई। पार्टी नेताओं ने इसे राजनीतिक कार्यक्रम में बाधा डालने की कार्रवाई बताया। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश समेत कई नेताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसी दौरान सुमित हृदयेश ने मंजूनाथ टीसी को भाजपा का जिला अध्यक्ष तक कह दिया। विपक्ष का यह आरोप उनके कार्यकाल की राजनीतिक चर्चाओं का प्रमुख हिस्सा बन गया। रामनगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस घटनाक्रम ने पुलिस की निष्पक्षता को लेकर बहस छेड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुद्धिकरण प्रकरण में भी घिरी थी पुलिस
खरगे की रैली के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण और यज्ञ का मामला सामने आया। कांग्रेस ने इसे जातिगत अपमान से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायतों पर एफआईआर दर्ज करने में देरी को लेकर भी पुलिस प्रशासन की आलोचना हुई। पुलिस का पक्ष था कि शिकायतों की कानूनी समीक्षा के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि कांग्रेस ने इस मामले को भी पुलिस की निष्पक्षता से जोड़कर उठाया।

 

अर्पण यदुवंशी के सामने व्यवस्था सुधारने की चुनौती
मंजूनाथ टीसी की जगह नैनीताल की कमान संभालने जा रहे अर्पण यदुवंशी 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह उत्तरकाशी के एसपी रह चुके हैं। इसके अलावा उत्तराखंड एसटीएफ और एसडीआरएफ में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। एसडीआरएफ के सेनानायक के रूप में उनके कार्यकाल में प्रशिक्षण, आधुनिकीकरण और आपदा बचाव अभियानों की क्षमता बढ़ाने पर जोर रहा। अब उनके सामने नैनीताल में अपराध नियंत्रण, पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था और पुलिस बल का बेहतर प्रबंधन करने की चुनौती होगी। खासकर पुलिस लाइंस में उपलब्ध अधिकारियों को जरूरत के अनुसार फील्ड में जिम्मेदारी देना और चौकियों तथा कोतवालियों में स्टाफ की कमी दूर करना महत्वपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed