{"_id":"69f25f8409a2b7a00d02f7b7","slug":"student-leaders-create-uproar-demanding-examinations-nainital-news-c-238-1-shld1023-125416-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: परीक्षा की मांग के लिए छात्रनेताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: परीक्षा की मांग के लिए छात्रनेताओं का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के मुख्यालय में बुधवार को स्पेशल बैक परीक्षा की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्रों ने कहा कि इस वर्ष मुख्य परीक्षाओं के परिणाम में बड़ी संख्या में छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं जिससे उन्हें भविष्य और शैक्षणिक सत्र के बर्बाद होने की चिंता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित करने की मांग की। विश्वविद्यालय के कुलपति डीएस रावत ने स्पष्ट किया कि नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद स्पेशल बैक परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कारण ऐसी परीक्षा कराना संभव नहीं होगा। कुलपति के साथ वार्ता बेनतीजा रहने के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने प्रदर्शन तेज कर दिया। हंगामे को देखते हुए विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया जिससे कई छात्र घंटों भीतर फंसे रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को भी सूचना दी गई। काफी देर बाद गेट खोला गया और छात्रों को बाहर निकाला गया। यहां मेहुल साह, मयंक गोस्वामी, कमल बोरा और सार्थक रस्तोगी भी मौजूद रहे।
Trending Videos