{"_id":"69f109f0ca2a0678b600a2f8","slug":"sunrisers-naukuchiatal-champions-in-parbada-premier-league-nainital-news-c-418-1-shld1006-6158-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: परबड़ा प्रीमियर लीग में सनराइजर्स नौकुचियाताल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: परबड़ा प्रीमियर लीग में सनराइजर्स नौकुचियाताल चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानाचूली (नैनीताल)। धारी क्षेत्र में परबड़ा प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स नौकुचियाताल ने शीतला क्रिकेटर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स नौकुचियाताल की टीम 14.5 ओवर में 131 रन बनाकर आउट हो गई। हिमांशु आर्या ने 32 रन और गौरव जोशी ने 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शीतला क्रिकेटर्स की टीम 15 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन ही बनाकर मैच 17 रन से हार गई। टीम की ओर से समीर ने 54, सिद्धार्थ बिष्ट ने 33 रन बनाए।
वहीं दूसरी ओर लीजेंड लीग के फाइनल मुकाबले में मझेड़ा-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परबड़ा को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परबड़ा की टीम 103 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझेड़ा-11 की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 11 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मझेड़ा-11 की ओर से राजेंद्र सिंह बिष्ट ने शानदार 45 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में भी 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। उनके इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X