{"_id":"6a8e03010f5865ff8e05472b","slug":"the-accused-had-arrived-to-commit-a-robbery-armed-with-about-eight-weapons-haldwani-news-c-8-1-hld1057-821942-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: करीब आठ असलहों के साथ डकैती डालने पहुंचे थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: करीब आठ असलहों के साथ डकैती डालने पहुंचे थे आरोपी
Wed, 26 Aug 2026 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गोरापड़ाव स्थित गैराज में डकैती डालने वाले आरोपियों के पास करीब आठ असलहे थे। इनमें से दो लोग दो नाली बंदूक से लैस थे और बाकी लोगों के पास तमंचे और पिस्टल थीं। जानकारी के अनुसार कुछ आरोपियों के पास धारदार हथियार भी थे। पुलिस ने अब तक 315 बोर के चार और 12 बोर का एक तमंचा बरामद कर चुकी है। चार आरोपियों की तलाश में पंजाब और दिल्ली गई टीमें वापस लौट आई हैं। एक आरोपी के नेपाल भागने की आशंका पर वहां की पुलिस से भी जानकारी साझा की गई है।
19 अगस्त की रात गोरापड़ाव स्थित गैराज पर दो कारों से आए करीब 10 हथियारबंद लोगों ने डकैती डाली थी। आरोपी करीब आठ लाख रुपये, सोने की तीन चेन और 12 मोबाइल लूटकर भाग गए थे। मामले में गैराज मालिक नारायण दास की तहरीर पर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज किया और तीन दिन में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी करीब आठ असलहों के साथ डकैती को अंजाम देने पहुंचे थे। अब तक पांच तमंचे बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अवैध असलहे ऊधमसिंह नगर और यूपी के अलग-अलग जिलों से खरीदे थे। हालांकि पुलिस की एक अलग टीम असलहों की खरीद-फरोख्त पर काम कर रही है।