फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies after being swept away in a swollen river in didihat

डीडीहाट: बंदर भगाने खेत में जा रहे युवक की उफनती गाड़ में बहने से मौत, शॉर्टकट रास्ते से जाना पड़ा भारी

Wed, 26 Aug 2026 06:24 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Wed, 26 Aug 2026 06:24 PM IST
सार

डीडीहाट में खड़ी फसल को बंदरों से बचाने के लिए एक युवक ने जल्दी खेत पहुंचने के चक्कर में उफनती रौतिस गाड़ को पार करने का शॉर्टकट रास्ता चुना। तेज बहाव में वह बह गया और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Youth dies after being swept away in a swollen river in didihat
युवक की उफनती गाड़ में बहने से मौत, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

डीडीहाट में खड़ी फसल को बंदरों से बचाने की चिंता में युवक को शॉर्टकट रास्ते से खेतों में जाना महंगा पड़ा। उसने इसकी कीमत अपनी जान गंवाकर चुकाई। युवक ने जल्द खेतों में पहुंचने के लिए रौतिस गाड़ को पार करने वाला रास्ता चुना। जैसे ही वह उफनती गाड़ को पार कर रहा था उसके तेज बहाव में बहकर उसकी मौत हो गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भंवर में फंसे उसके शव को रेस्क्यू किया जा सका। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है तो उनमें सिस्टम के प्रति आक्रोश भी।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह डीडीहाट क्षेत्र के दूनाकोट में रौतिस नदी से लगे खेतों में सुबह करीब सात बजे बंदरों का झुंड घुसकर फसल को बर्बाद करने लगा। ऐसे में नागीधार का भगवान सिंह(42) पुत्र त्रिलोक सिंह बंदरों को भगाकर फसल को बचाने के लिए घर से निकला। जल्द खेतों में पहुंचने के लिए उसने उफनती रौतिस गाड़ को पार करना उचित समझा। जैसे ही वह गाड़ में उतरा तो उसके तेज बहाव में बह गया। जब वह नौ बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस, राजस्व विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को दी गई। 10 बजे के करीब टीम रौतिस गाड़ के पास पहुंची और सर्च अभियान चलाया। एक घंटे बाद युवक का शव घटनास्थल से 150 मीटर नीचे भंवर में फंसा मिला। शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन

बंदरों से मिलती निजात तो युवक को नहीं गंवानी पड़ती जान
दूनाकोट के रमेश, हरीश, मोहित, पुष्कर आदि ने कहा कि क्षेत्र में बंदरों के उत्पाद से लंबे समय से परेशान हैं। बंदर खेतों में घुसकर किसानों की मेहनत को बेकार कर रहे हैं। यह समस्या दूनाकोट क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे जिले में है। हर क्षेत्र के लोग और किसान लंबे समय से बंदरों से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सिस्टम के पास इसका कोई हल नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि बंदरों से निजात मिलती तो वे खेतों में नहीं घुसते। भगवान सिंह अपनी फसल की चिंता में बंदरों को भगाने के लिए शॉटकर्ट रास्ता नहीं चुनता और उसे जान नहीं गंवानी पड़ती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूनाकोट क्षेत्र में एक युवक की गाड़ में बहकर मौत हो गई। टीम को भेजकर शव को रेस्क्यू किया गया। आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed