{"_id":"6a8f3f4715c7251a250bae2f","slug":"residents-of-bithauria-outraged-over-dug-up-roads-uusda-comes-under-fire-haldwani-news-c-337-1-hld1039-136151-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिठौरिया में खोदी गईं सड़कों से लोगों में आक्रोश, यूयूएसडीए को लिया आड़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिठौरिया में खोदी गईं सड़कों से लोगों में आक्रोश, यूयूएसडीए को लिया आड़े हाथ
Thu, 27 Aug 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिठौरिया में पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदीं सड़कें के दुरुस्त न होने से लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। बदहाल सड़कों से आवाजाही करते परेशान लोग बुधवार को एकजुट हुए।
जीवंती बिहार, रूप वैशाली गौतम और वीरुपारु मार्ग कॉलोनी के लोगों ने बदहाल सड़कों का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था के खिलाफ आक्रोश जताया। इसे लेकर बिठौरिया विकास ससमिति के बैनर तले बैठक भी आयोजित की गई। इसमें तय किया गया कि रविवार को अमृताश्रम में ससमिति की बड़े स्तर पर सभा बुलाई जाएगी। इसमें बदहाल सड़कों को जल्द दुरुस्त कराने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
समिति के संरक्षक रमेश चंद्र पांडे बताया कि सात-आठ माह पूर्व पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें अब तक ठीक की गई हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में डीएस बिष्ट, बहादुर सिंह बिष्ट, विजय कुमार, योगेश लोहनी, रवींद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, किशोरी लाल, धनी राम, हरीश चंद्र आर्या, गोपाल राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों को जहां बिटुमेन की सड़क बननी है वहां गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात के बाद डामरीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा। - मृदुला सिंह, उप कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए