फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   We will launch an agitation if the drain issue is not addressed.

Nainital News: नाले की रोकथाम नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

Thu, 03 Sep 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 03 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
We will launch an agitation if the drain issue is not addressed.
भीमताल (नैनीताल)। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने बुधवार को अलचौना के तोक पांडेछोड़ में आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर सरकार और प्रशासन से लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। साथ ही नाले की रोकथाम के लिए मजबूत सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और रोकथाम के लिए ठोस कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर बेतालघाट के जावासेरा में रमेश सिंह और जीवन चंद्र के मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे भवन को खतरा हो गया है। तेज सिंह के आंगन का हिस्सा भी धंसने से लोग परेशान हैं। पटवारी सागर बधानी ने बताया कि आपदा की दृष्टि से पूर्व में भी भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए थे। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उन्हें अन्य जगह रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed