फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young woman molested while returning from duty; obscene acts committed when she resisted

रुद्रपुर: ड्यूटी से लौट रही युवती से छेड़छाड़... विरोध पर की अश्लील हरकतें; लोगों के पहुंचते ही आरोपी फरार

Sun, 30 Aug 2026 05:17 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 30 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रही एक युवती से दो युवकों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
Young woman molested while returning from duty; obscene acts committed when she resisted
ड्यूटी से लौट रही युवती से छेड़छाड़, विरोध पर की अश्लील हरकतें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कामकाजी युवतियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रही युवती से मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक मौके से फरार गए।

विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप निवासी युवती ने बताया कि वह सेक्टर नौ स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। शाम को शिफ्ट खत्म होने के बाद वह पैदल घर की ओर रवाना हुई। आरोप है कि रास्ते में अकेली युवती को देखकर दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। युवती ने युवकों की हरकतों का विरोध किया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने पीछा नहीं छोड़ा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। परेशान होकर युवती ने मदद के लिए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए और युवती से घटना की जानकारी ली। लोगों ने दोनों युवकों को रोककर समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे उल्टा लोगों से ही उलझने लगे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों का आक्रोश बढ़ गया और दोनों युवकों की पिटाई शुरू हो गई।

विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed