फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   30 fines issued in two days for smoking in public places

Pauri News: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर दो दिन में 30 के चालान

Thu, 22 Oct 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
30 fines issued in two days for smoking in public places
श्रीनगर। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पिछले दो दिनों में करीब 30 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में 13 अक्तूबर से गुटखा, पान मसाला और तंबाकू या निकोटीन युक्त अन्य खाद्य उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध लागू होने के बीच पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। चालान की राशि 50 से 500 रुपये तक है। श्रीनगर बाजार चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर पुलिस टीम नजर रख रही है। पिछले दो दिनों में करीब 30 चालान किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


वन-वे व्यवस्था के बावजूद बाजारों में लग रहा जाम
श्रीनगर। त्योहारी सीजन शुरू होते ही शहर के आंतरिक मार्गों पर जाम की समस्या बढ़ने लगी है। वन-वे यातायात व्यवस्था के बावजूद बाजारों में वाहनों की कतारें लग रही हैं। गोला बाजार से गणेश बाजार मार्ग, कल्याणेश्वर मंदिर के समीप, गणेश बाजार चौराहे और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक मार्गों पर चौपहिया वाहनों से दुकानों का सामान चढ़ाने और उतारने का समय निर्धारित नहीं होने से भी यातायात बाधित हो रहा है। जाम के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। इससे बचने के लिए लोग संकरी गलियों से होकर आवाजाही कर रहे हैं जिससे रामलीला मैदान से तिवाड़ी मोहल्ला, गढ़वाल विवि गेट, अलकेश्वर घाट वाले मार्ग पर जाम लग रहा है। स्थानीय संजय ने बताया कि गणेश मंदिर चौराहे पर जाम के कारण उन्हें गलियों से होकर कमलेश्वर पहुंचना पड़ा। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए चौराहों पर होमगार्ड के जवान और ट्रैफिक टीम तैनात हैं। जरूरत पड़ने पर जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed