फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   SRT Campus won the first match

Pauri News: एसआरटी परिसर ने जीता पहला मैच

Thu, 22 Oct 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
SRT Campus won the first match
फोटो
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर स्थित मैदान में अंतर महाविद्यालय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने किया।

पहला मैच डीबीएस देहरादून और एसआरटी टिहरी परिसर के बीच खेला गया। इसमें एसआरटी टिहरी परिसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।डीबीएस देहरादून ने 86 व टिहरी परिसर की टीम ने 91 रन बनाए। दूसरा मैच बिड़ला परिसर श्रीनगर और बीजीआर परिसर पौड़ी गढ़वाल के बीच हुआ जिसमें बिड़ला परिसर की टीम विजयी रही। बिड़ला परिसर श्रीनगर ने 149 व पौड़ी परिसर की टीम ने 63 रन बनाए। तीसरा मैच एसजीआरआर देहरादून और एचआईटी देहरादून के बीच खेला गया, जिसमें एसजीआरआर ने 206 रन बनाकर जीत हासिल की। इस मौके पर विवि के खेल निदेशक प्रो. जेपी मेहता, डॉ. घनश्याम ठाकुर, डॉ. मुकुल पंत, खेल सचिव वंदना डोभाल, सुदीप कुमार, रामपाल मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed