Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anganwadi Centers Locked; 23,000 Beneficiaries Denied Nutritional Support

Pauri News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटके ताले, 23 हजार लाभार्थियों को नहीं मिला पोषाहार

Fri, 27 Nov 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 27 Nov 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Centers Locked; 23,000 Beneficiaries Denied Nutritional Support
मुकेश चंद्र आर्य
विज्ञापन

पौड़ी। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बेमियादी कार्य बहिष्कार के चलते 23 हजार से अधिक नौनिहालों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषाहार योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीते दो नवंबर से जारी कार्य बहिष्कार के बाद जिले के सभी 1853 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके हैं। इससे टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण भी ठप है। विभाग के अनुसार, जिले में योजना के तहत पंजीकृत 23,083 लाभार्थी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, विभाग का दावा है कि सप्लायर की ओर से पोषाहार आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचा दिया गया है लेकिन केंद्र बंद होने के कारण इसका वितरण नहीं हो पाया है। विभिन्न मांगों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर एप पर ऑनलाइन काम करना भी बंद कर रखा है। इस ऐप के माध्यम से पोषाहार वितरण, बच्चों की गतिविधियों और गर्भवती व धात्री महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं का विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जाता है। कार्य बहिष्कार के कारण केंद्रों पर होने वाली नियमित गतिविधियां और विभागीय ऑनलाइन निगरानी भी प्रभावित हो रही है।

- जिले में शून्य से छह साल तक के 19,729 बच्चे पंजीकृत
बाल विकास विभाग के अनुसार, जिले में पोषाहार योजना के तहत 23,083 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 1724 धात्री महिलाएं, 1630 गर्भवती महिलाएं, शून्य से छह माह तक के 1740 शिशु, छह से नौ माह तक के 11,340 और तीन से छह साल तक के 6649 बच्चे शामिल हैं। कार्य बहिष्कार के चलते इन सभी श्रेणियों के लाभार्थियों तक पोषाहार पहुंचाने की प्रक्रिया फिलहाल ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन


- दुगड्डा व थलीसैंण में सबसे अधिक लाभार्थी
विभाग के ब्लॉकवार आंकड़ों में दुगड्डा में सर्वाधिक 6,273 और थलीसैंण ब्लॉक में 4,205 लाभार्थी हैं। इन दोनों ब्लॉकों में कुल 10,478 लाभार्थी योजना से जुड़े हैं। इन दो ब्लॉकों में गर्भवती और धात्री महिलाओं की संख्या भी अन्य ब्लॉकों की तुलना में अधिक है। ऐसे में कार्य बहिष्कार का असर इन क्षेत्रों में अधिक पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से सभी केंद्र बंद हैं। पोषण ट्रैकर एप पर ऑनलाइन काम भी प्रभावित हो रहा है। फिलहाल कार्यकर्ताओं के काम पर लौटने का इंतजार है। इसके बाद ही पोषाहार का वितरण शुरू हो पाएगा। - डॉ. महबूब खान, प्रभारी जिला बाल विकास अधिकारी पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed