फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Children's skills honed through playful activities on Bagless Day

Pauri News: बैगलेस डे पर खेल-खेल में निखरी बच्चों की कौशल क्षमता

Sat, 25 Jul 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 25 Jul 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Children's skills honed through playful activities on Bagless Day
पौड़ी/पाबौ/थलीसैंण। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न विकासखंडों के निजी और सरकारी विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस डे मनाया गया। जिसमें विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। विद्यालयों में शिक्षकों ने छात्रों को कला, खेलकूद, क्राफ्ट आदि शैक्षणेत्तर गतिविधियां आयोजित की गईं। शहर के सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल, बीआरएमएस, हिल्स इंटरनेशनल, चौंरखाल आदि विद्यालयों में छात्रों ने क्राफ्ट वर्क, जंबल्ड वर्ल्ड गेम, पासिंग पार्सेल, दम शास्त्र (मूक अभिनय पहेली) आदि गतिविधियाें में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही बच्चों को बटन लगाना, पौधों की पहचान करना, स्थानीय जैव विविधता की पहचान, मेमोरी गेम्स व कविता और कहानी वाचन की बारीकियां बताई गईं। प्रबंधक सेंट थॉमस जीजो पालाथिंकल, प्रधानचार्य बीआरएमएस डीपी ममगाईं, डॉ. अतुल बमराड़ा आदि ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और रचनात्मक सोच का विकास करती हैं। प्रधानाध्यापिका नंदा रावत ने बैगलेस डे को बच्चों के समग्र विकास का प्रभावी माध्यम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed