सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Coconut water and juice prices rise with the heat

Pauri News: गर्मी के साथ बढ़े नारियल पानी और जूस के दाम

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 24 May 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Coconut water and juice prices rise with the heat
विज्ञापन
श्रीनगर। इन दिनों पड़ रही चिलचिलाती गर्मी का असर लोगों की दिनचर्या पर दिखाई दे रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब ठंडे पेय पदार्थों खासकर नारियल पानी और जूस की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं। ऐसे में अब नारियल पानी और जूस के दाम भी बढ़ गए हैं।
Trending Videos

स्थानीय निवासी गजेंद्र दत्त मैठाणी ने कहा कि पहले जहां 70 रुपये में नारियल पानी मिल जाता था अब 90 रुपये देने पड़ रहे हैं। गढ़वाल विवि गेट और पौड़ी चुंगी क्षेत्र में जूस और गन्ने का जूस बेचने वाले दुकानदार भी ग्राहकों की बढ़ती संख्या से खुश हैं। जूस विक्रेता विनोद ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही कारोबार तेज हो जाता है। इस बार यात्रा सीजन का भी फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने अपने स्तर पर ज्यादा रेट नहीं बढ़ाए हैं लेकिन मंडी में सामान महंगा मिलने का असर जरूर पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed