Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Date for online registration for the convocation ceremony extended

Pauri News: दीक्षांत समारोह के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी

Wed, 11 Nov 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 11 Nov 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Date for online registration for the convocation ceremony extended
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 13वें दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 नवंबर तक कर दी है। विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 13वां दीक्षांत समारोह आगामी 1 दिसंबर को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इससे पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

विवि के अनुसार, दीक्षांत समारोह में अपनी उपाधि प्राप्त करने के इच्छुक सभी पात्र स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों एवं पीएचडी शोधार्थियों को 22 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। पंजीकरण शुल्क प्रति अभ्यर्थी 1,500 रुपये निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी विवि के ऑनलाइन पोर्टल https://online.hnbgu.ac.in के माध्यम से अपना पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान कर सकते हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed