{"_id":"6a4e5393abc37e645804cab2","slug":"even-a-moments-carelessness-can-lead-to-an-accident-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-124179-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जरा सी लापरवाही बन सकती है दुर्घटना का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जरा सी लापरवाही बन सकती है दुर्घटना का कारण
Wed, 08 Jul 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। सड़क सुरक्षा और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीनगर रोडवेज बस डिपो परिसर में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोडवेज बस चालकों, परिचालकों, टैक्सी, कमांडर और लोकल टैक्सी यूनियनों के चालकों ने भी भाग लिया। सभी को यातायात नियमों का पालन, सुरक्षित वाहन संचालन और दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
पौड़ी के आरटीओ विमल पांडे ने कहा कि सड़क पर जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। उन्होंने व्यावसायिक वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। इस दौरान परिवहन विभाग ने चालकों को डस्टबिन और बैग वितरित किए। कार्यक्रम में परिवहन विभाग की टीम के मुख्तार अली, नवीन कुंवर, आशीष नेनवाल, नवीन कुमार और सोनाली, रोडवेज डिपो प्रभारी अशोक काला सहित वाहन स्वामी व चालक मौजूद रहे।