{"_id":"6a3548ce3a60a954ad0d80ff","slug":"grand-mandan-concludes-at-kamleshwar-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1039-123673-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कमलेश्वर में भव्य मंडाण का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कमलेश्वर में भव्य मंडाण का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के कमलेश्वर में बिष्ट परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय भव्य मंडाण (देव जागरण) एवं देव पूजन कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं का पूजन, आह्वान एवं आराधना की गई। साथ ही विष्णु सहस्रनाम पाठ, चंडिका पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य अनुष्ठान किए गए। वेदपाठी पंडित दुर्गा प्रसाद बमराड़ा, पंडित दिनेश चंद्र पंत तथा पंडित अनूप लखेड़ा ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। धारी देवी के उपासक कुनाल बिष्ट तथा मैठाणा मां की उपासक संगीता देवी ने अनुष्ठानों में सहभागिता की। यह आयोजन उत्तराखंड की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत को सहेजने का एक सुंदर उदाहरण है। संवाद