सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gym operators and supporters disappointed with Rahul Gandhi's absence

Pauri News: राहुल गांधी के नहीं पहुंचने से जिम संचालक और समर्थक मायूस

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 04 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Gym operators and supporters disappointed with Rahul Gandhi's absence
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में दो दिन जुटा रहा स्थानीय पुलिस प्रशासन

कोटद्वार। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बृहस्पतिवार को कोटद्वार का दौरा टल गया। इससे जिम संचालक दीपक कुमार एवं कांग्रेस समर्थकों में मायूसी छा गई।
राहुल गांधी के कोटद्वार आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन बुधवार से ही मुस्तैद था। खुद एएसपी मनोज ठाकुर एवं सीओ अस्मिता ममगाईं मोर्चा संभाले हुए थे। लॉ एंड ऑर्डर के अनुपालन और सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन दो दिन से जुटा था। राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए कोटद्वार के अलावा लैंसडौन और सतपुली का पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां भी लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी के अपराह्न तीन बजे हेलीकॉप्टर से ग्रास्टनगंज पहुंचकर यहां से सीधे दीपक कुमार से उनके जिम पर मिलने जाने का कार्यक्रम तय था। यह भी कहा जा रहा था कि कई कारणों से दीपक कुमार का जिम का कारोबार ठप होने की स्थिति में राहुल गांधी खुद उनके जिम की सदस्यता लेंगे और लोगों से उनके जिम में एक्सरसाइज के लिए पहुंचने का आह्वान करेंगे लेकिन राहुल गांधी के नहीं आने पर दीपक कुमार को मायूसी हुई। इस बाबत दीपक कुमार से बात की, तो उन्होंने आज राहुल गांधी से कोई संपर्क नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
Trending Videos

जिम संचालक दीपक कुमार कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में आगे आते हुए खुद को मोहम्मद दीपक के नाम प्रचारित करने को लेकर चर्चाओं में आए थे। राहुल गांधी ने फरवरी में दिल्ली में दीपक से मुलाकात की थी। वहीं, राहुल गांधी ने दीपक को कोटद्वार में मिलने आने की बात कही थी।

-यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन में झोंकी ताकत
पुलिस प्रशासन जैमर वाहन, भारी पुलिस बल एवं सुरक्षा एजेंसियों की मदद से जहां सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने में जुटा था, वहीं यातायात पुलिस दोपहर तक रूट डायवर्जन में जुटी थी। इससे हाईवे के साथ साथ अन्य प्रमुख मार्गों से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की कई कोशिशों के बावजूद शहर में रुक-रुककर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed