{"_id":"6a11817436c478c978058ddf","slug":"palak-niharika-and-ritika-triumph-at-eco-fashion-show-pauri-news-c-51-1-pri1002-114426-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ईको फैशन शो में पलक, निहारिका व रितिका ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ईको फैशन शो में पलक, निहारिका व रितिका ने बाजी मारी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 23 May 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीबीपीआईईटी में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
पौड़ी। मुख्यालय के जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस बायोवर्स के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। शिक्षाविदों ने छात्राें को जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए निदेशक प्रो. डॉ. वीके बंगा ने विभाग की पहल को सराहनीय बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण भट्ट व डॉ. नवल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। छात्र छात्राओं की ओर से ईको फैशन शो, ओपन माइक, लाइव आर्ट व पोस्टर मेकिंग, रील/शॉर्ट वीडियो, फोटोग्राफी व एक्सटेंपोर का आयोजन किया गया। ईको फैशन शो में ईको हेलिक्स वर्ग में पलक, निहारिका, रितिका प्रथम, ईको ईकोज में अक्षिता, प्राची, लावण्या द्वितीय और बायो वोग वर्ग में विनीता, निकिता, सुचिता तृतीय रहीं।
फोटोग्राफी में अक्षिता व तोमर प्रथम, लावण्या द्वितीय व निकिता तृतीय रहीं। रील्स में सृष्टि प्रथम, विनीता द्वितीय व पलक तृतीय रहीं। एक्सटेम्पोर में अंकित नेगी ने पहला, आकाश माहेश्वरी ने दूसरा व उदित रावत तृतीय रहे। ओपन माइक में साक्षी थपलियाल प्रथम, गौरव कृषाली द्वितीय और इशिता सती तृतीय रहीं। लाइव आर्ट/पोस्टर मेकिंग में मेघा प्रथम, श्रद्धा द्वितीय व विभूषि तृतीय रहीं। इस मौके पर डीन आर एंड डी डॉ. ममता बौंठियाल, डॉ. केएस भाटिया, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. सुरेश फुलारा, प्रांशु डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos