फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   People are longing for water.

Pauri News: बरसात बीता नहीं पानी के लिए तरसने लगे लोग

Mon, 12 Oct 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
People are longing for water.
सड़कों की भी स्थिति दयनीय, जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों ने अधिकारियों को बताईं समस्याएं
विज्ञापन

पौड़ी। जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में हुए जनता दर्शन कार्यक्रम में 20 शिकायतें दर्ज हुईं। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, किसान सम्मान समेत विभिन्न शिकायतों से अधिकारियों को रूबरू किया।
सोमवार को सीडीओ अशोक जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने शिकायतों पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। विकासखंड दुगड्डा के जसवंत सिंह ने पीएम आवास योजना के तहत पंजीकरण नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। कहा कि विभागीय पोर्टल पर पिछले छह महीने से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र के कांडई गांव की आरती देवी, दिनेश रावत, गीता रावत, नेत्र सिंह, संगीता देवी आदि ने सीवर का दूषित पानी आवासीय घरों में लगातार आने की शिकायत दर्ज कराई। कहा कि पालिका को बार बार सूचित करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। सीडीओ ने तीन दिनों के भीतर पालिका को स्थायी समाधान के निर्देश दिए। कल्जीखाल ब्लॉक के कनिष्ठ प्रमुख दीपक असवाल ने बताया कि जल महकमे की लापरवाही के चलते बूंगा बिष्ट व नौली में पानी की समस्या बनीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेड़ा की प्रधान करिश्मा देवी ने गांव में पेयजल समस्या सीडीओ को बताई। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, डीडीओ रमेश चंद, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, डीएसटीओ राम सलोने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed