सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Police alert for Ganga bath and Bakrid, SSP issues strict instructions

Pauri News: गंगा स्नान और बकरीद पर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 24 May 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
Police alert for Ganga bath and Bakrid, SSP issues strict instructions
विज्ञापन
- एसएसपी ने ऑनलाइन गोष्ठी कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए
Trending Videos

पौड़ी। एसएसपी सर्वेश पंवार ने गंगा स्नान व आगामी बकरीद पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी की।गोष्ठी के दौरान विशेष रूप से कोटद्वार, श्रीनगर और लक्ष्मणझूला क्षेत्र के थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखने को कहा गया। एसएसपी ने गंगा घाटों, बाजारों, मस्जिदों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और समिति सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए संवाद स्थापित किया जाए। इसके अलावा डायल 112 और चीता मोबाइल टीमों को लगातार गश्त करने, संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की अवांछनीय या अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed