{"_id":"6abd013c1224c65ce6080101","slug":"ramnagar-emerged-as-the-winner-in-kho-kho-while-srinagar-won-in-pitthoo-pauri-news-c-51-1-pri1001-115887-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: खो-खो में रामनगर और पिट्ठू में श्रीनगर रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: खो-खो में रामनगर और पिट्ठू में श्रीनगर रहा विजेता
Wed, 30 Sep 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी।
खेल महाकुंभ-2026 के तहत आयोजित सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में बुधवार को अंडर-14 व अंडर-19 बालिका वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग की खो-खो स्पर्धा में रामनगर विधानसभा की टीम ने प्रथम, पौड़ी ने द्वितीय, नरेंद्रनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में पौड़ी की आराध्या प्रथम, श्रीनगर की साध्या द्वितीय स्थान में रहीं। बैडमिंटन युगल में रुद्रप्रयाग की टीम प्रथम, पौड़ी द्वितीय, श्रीनगर तृतीय स्थान पर रहा। पिट्ठू स्पर्धा में श्रीनगर ने प्रथम, केदारनाथ ने द्वितीय, पौड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में केदारनाथ की सुहाना ने प्रथम, रामनगर की देविका ने द्वितीय, चौबट्टाखाल की पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800मी. में पौड़ी की खुशी प्रथम, चौबट्टाखाल की राधिका द्वितीय, लैंसडौन की प्रियांशी तृतीय रहीं। 1500मी. में केदारनाथ की निकिता ने प्रथम, पौड़ी की खुशी ने द्वितीय, रामनगर की अवनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबीकूद में चौबट्टाखाल की सिमरन प्रथम, यमकेश्वर की निधि द्वितीय, रामनगर की सिद्धिमा तृतीय रहीं। 3000 मी. में सोनिका ने प्रथम, रुद्रप्रयाग की नंदनी ने द्वितीय, श्रीनगर की कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में यमकेश्वर की निधि प्रथम, नरेंद्रनगर की खुशी द्वितीय, केदारनाथ की आराधना तृतीय रहीं। गोला फेंक में पौड़ी की तनु प्रथम, यमकेश्वर की हिना द्वितीय, केदारनाथ की स्नेहा तृतीय रहीं।
चक्का फेंक में पौड़ी की सुहानी ने प्रथम, केदारनाथ की कुमकुम ने द्वितीय, देवप्रयाग की राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में केदारनाथ की मानसी प्रथम और रितिका द्वितीय, चौबट्टाखाल की स्नेहा तृतीय रहीं। 4 गुणा 100 मीटर रिले में केदारनाथ की टीम ने प्रथम, देवप्रयाग की टीम ने द्वितीय, श्रीनगर की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन एकल में रुद्रप्रयाग की अहिंसा रौतेला ने प्रथम, पौड़ी की अंतना रावत ने द्वितीय व नरेंद्रनगर की रिद्धि रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन युगल में पौड़ी प्रथम, श्रीनगर द्वितीय व चौबट्टाखाल तृतीय स्थान पर रहा। पिट्ठू स्पर्धा में देवप्रयाग ने प्रथम, श्रीनगर ने द्वितीय , पौड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसाईं, महेश, आदेश बहुगुणा, मो. आरिफ आदि मौजूद रहे