सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Residents upset by faulty transformers and power outages submitted a memorandum.

Pauri News: खराब ट्रांसफार्मर और कटौती से परेशान लोगों ने सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 22 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Residents upset by faulty transformers and power outages submitted a memorandum.
विज्ञापन
श्रीनगर। चारधाम यात्रा के चरम पर होने और भीषण गर्मी के बीच शहर में बार-बार बिजली बाधित होने से नाराज विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। लोगों का कहना था कि शहर में लगातार ट्रांसफार्मरों में खराबी आने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनता के साथ ही व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के चलते बिजली कटने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं चारधाम यात्रा के दौरान बाहरी यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से बाजारों और प्रतिष्ठानों पर भी अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो लोगों का आक्रोश बढ़ सकता है। उन्होंने विभाग से ट्रांसफार्मरों की समय पर मरम्मत, वैकल्पिक व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर सुमन जोशी, सूरज दत्त किमोठी, हरीश चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed