Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Signature campaign launched against corruption and unemployment

Pauri News: भ्रष्टाचार व बेरोजगारी पर शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Thu, 12 Nov 2026 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 12 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign launched against corruption and unemployment
पौड़ी। कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कहा कि प्रदेश में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सरकार को जनता के बीच जाकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और इससे जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने पत्रकार वार्ता कर अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर सरकार को घेरा। कहा कि सरकार में कई भ्रष्टाचार सामने आए हैं। सरकारी स्कूलों व स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खस्ताहाल है। बेरोजगारी की समस्या गंभीर होती जा रही है। कहा कि कांग्रेस चुनावी मूड में आ चुकी है। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद नेगी, अरुणा कुमार, विनोद दनोसी, राहत हुसैन, अनूप कंडारी, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चलाया जा रहा है अभियान : गोदियाल
25 से 30 नवंबर तक सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ नुक्कड़ नाटकों से होगा जन जागरण
पौड़ी। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष हस्ताक्षर अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाकीसैंण की ओर से पैठाणी में हस्ताक्षर अभियान आयोजित हुआ। अभियान में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि अभियान विभिन्न क्षेत्रों में 18 नवंबर तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदियाल ने कहा कि अभियान सरकार की जन विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चलाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, गणेश जोशी व डॉ. धन सिंह रावत के खिलाफ लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार सहित जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों पर जवाबदेही तय करना आवश्यक है। बताया कि 20 नवंबर तक सभी जिलों से हस्ताक्षरयुक्त बैनर व पंपलेट कांग्रेस मुख्यालय में जमा किए जाएंगे। 23 नवंबर को कांग्रेस राजभवन तक पदयात्रा निकालेगी। जहां हस्ताक्षरयुक्त बैनर व पंपलेट राज्यपाल को सौंपकर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग करेगी। 25 से 30 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, जिपं सदस्य चैत सिंह, बुद्धि सिंह, प्रवक्ता राजेश चमोली, जमुना रावत, लता रावत, कलम सिंह, पूर्व बीडीओ आशा राम पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed