फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Strategy formulated for the movement to restore the old pension scheme.

Pauri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए बनाई आंदोलन की रणनीति

Sun, 06 Sep 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 06 Sep 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Strategy formulated for the movement to restore the old pension scheme.
कीर्तिनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से बीआरसी सभागार में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक की गई। इस दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व पुरानी पेंशन बहाली पर निर्णय न होने की स्थिति में आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता गढ़वाल मंडल सचिव राजीव उनियाल ने की। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रानीता विश्वकर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। टिहरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मैठानी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के आवासों पर धरना-प्रदर्शन करने का सुझाव दिया। ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत लिंगवाल ने कर्मचारियों से ''वोट फॉर ओनली ओपीएस'' अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में शालिनी चौधरी, जसपाल गुसाई, विनोद चौहान, अमित नौटियाल, पंकज शाह, धर्मेंद्र रावत, विक्रम सजवाण, मिलिंद भट्ट और पूनम नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed