{"_id":"6a92ddfa534b1b5c8d09e3e7","slug":"students-are-forced-to-study-in-a-dilapidated-building-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125723-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं छात्र
Sat, 29 Aug 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निदेशालय को 35 लाख का प्रस्ताव भेजा, नहीं मिला बजट
कीर्तिनगर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोला कड़ाकोट का भवन जर्जर होने से छात्र जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय में खोला, सील और पहलगांव के बच्चे अध्ययनरत हैं। भवन की खराब हालत को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से प्रधानाध्यापक को भवन निर्माण के लिए निदेशालय को करीब 35 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन बजट स्वीकृत नहीं हो पाया है।
जिला पंचायत सदस्य कविता देवी ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से विद्यालय के लिए नए भवन निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन बजट के अभाव में समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के अधिकारियों और तहसील प्रशासन से भी चर्चा कर समाधान की मांग की गई है।
विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अब बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी है। खंड शिक्षाधिकारी डॉ. वाईएस नेगी ने बताया कि भवन काफी जर्जर हो चुका है। सुरक्षा के लिहाज से प्रधानाध्यापक को विद्यालय का संचालन किसी सुरक्षित स्थान पर करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय निवासियों ने शिक्षा विभाग से भवन की मरम्मत करने और कक्षाओं का संचालन सुरक्षित स्थान पर किए जाने की मांग की है।