फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The leakage was not fixed despite the complaint.

Pauri News: शिकायत के बाद भी लीकेज नहीं किया गया ठीक

Wed, 05 Aug 2026 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 05 Aug 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
The leakage was not fixed despite the complaint.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। सब्जी मंडी चौराहे पर पेयजल लाइन पर दो स्थानों से हो रहे रिसाव के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है। सुबह के समय पानी का बहाव बढ़ने से चौराहे पर तालाब बन जाता है जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार चौराहे पर एक पाइपलाइन से कई वर्षों से पानी रिस रहा है। इसकी शिकायत कई बार जल संस्थान से की गई लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अब पुराने लीकेज से कुछ ही दूरी पर करीब चार दिन पहले दूसरी पाइपलाइन भी लीक हो गई है। हनी शाह, राजकिरण, मनोज जोशी, रिंकू और कार्तिकेय बहुगुणा ने जल संस्थान से दोनों लीकेज की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। वहीं जल संस्थान की कनिष्ठ अभियंता पूजा ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत के लिए नगर निगम से रोड कटिंग की अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलने में देरी के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। जल्द पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed