{"_id":"6aedc08b9e7bb7cd310a29b5","slug":"youth-will-get-employment-on-the-basis-of-skills-pauri-news-c-51-1-pri1002-116249-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कौशल के आधार पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, मेला नवंबर के अंत में प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कौशल के आधार पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, मेला नवंबर के अंत में प्रस्तावित
विज्ञापन
पौड़ी। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नवंबर के अंतिम सप्ताह में कोटद्वार में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर मिलेंगे।
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने मेले की तैयारियों को लेकर औद्योगिक इकाइयों और नियोजकों से समन्वय स्थापित कर रिक्तियों का विवरण समय से जुटाने को कहा। उन्होंने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली औद्योगिक इकाइयों और नियोजकों को रोजगार के क्षेत्र और कौशल के आधार पर श्रेणीबद्ध करने को कहा।
साथ ही पदों के सापेक्ष निर्धारित शैक्षिक योग्यता, अनुभव, कौशल और कार्य की प्रकृति का विवरण पहले से तैयार करने को कहा। रोजगार मेला कोटद्वार के डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल पीजी कॉलेज में प्रस्तावित है। मेले में युवाओं को कॅरिअर काउंसिलिंग, साक्षात्कार की तैयारी, स्वयं सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों, स्वरोजगार और वित्तीय सहायता योजनाओं के साथ ही पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़ी जानकारियों के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे।