{"_id":"117-61196","slug":"Pithoragarh-61196-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस्विनी रखा बच्ची का नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस्विनी रखा बच्ची का नाम
Pithoragarh
Updated Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला प्रतिनिधियों की पहल के बाद पति की बेरहम पिटाई के बाद जिला अस्पताल में भर्ती महिला की बेटी को जन्म के 15वें दिन नाम मिल गया है। जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में बच्ची का नाम तेजस्विनी रखा गया है। तेजस्विनी केपालन-पोषण के लिए महिलाओं ने उसकी मां को गाय देने का निर्णय लिया है।
जिला अस्पताल में भर्ती खतीगांव की दीपा उपरारी (30) ने 15 दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। इस बात से नाराज होकर उसके पति ने उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया। सामाजिक संगठनों की पहल के बाद अस्पताल में भर्ती दीपा को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल रही है। मायके और ससुराल पक्ष द्वारा कोई सुध नहीं लिए जाने के कारण दीपा की बेटी का नामकरण 11वें दिन भी नहीं हो सका था।
तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित नम्रता बोहरा, अंबिका महर, रीटा, शिक्षिका माधवी बोहरा, विजेता महरा और सुशील खत्री ने मिष्ठान वितरित कर बच्ची का नामकरण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तिमारदारों ने तेजस्विनी को आशीर्वाद दिया। नम्रता बोहरा ने बताया कि तेजस्विनी की परवरिश के लिए वे हर संभव मदद करेंगी। दीपा को आत्मनिर्भर बनाने के गाय भी दी जाएगी।

Trending Videos