फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A hill collapsed near Barakot on the Lohaghat-Pithoragarh NH

Pithoragarh News: लोहाघाट-पिथौरागढ़ एनएच पर बाराकोट के पास पहाड़ी दरकी

Mon, 10 Aug 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A hill collapsed near Barakot on the Lohaghat-Pithoragarh NH
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के पास सोमवार शाम पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इससे एनएच पर करीब तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाराकोट ब्लॉक के सिंगदा बागधारे के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा एनएच पर आ गिरा। इससे पिथौरागढ़ से लोहाघाट और लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह रुक गया। गनीमत रही कि पहाड़ी दरकने के दौरान कोई वाहन मलबे की चपेट में नहीं आया। मलबा आने की सूचना मिलते ही एनएच खंड ने दो जेसीबी मशीनें मौके पर भेजीं। मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो की बसों, निजी वाहनों, टैक्सियों और सैकड़ों दोपहिया वाहनों समेत बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। यात्री घंटों तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। कुछ जरूरी काम से जा रहे लोगों ने मलबे को पार कर पैदल दूसरी ओर पहुंचकर आगे का सफर जारी रखा। यातायात बाधित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच खंड के सहायक अभियंता डीएस जरमाल ने बताया कि सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आया है। दो जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मलबा अधिक होने के कारण सड़क को साफ करने में करीब तीन घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed