फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Another landslide on the Adi Kailash Yatra route

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर फिर भूस्खलन: गरमपानी में सड़क बंद, बीआरओ ने शुरू किया सफाई कार्य; कोई अनहोनी नहीं

Wed, 16 Sep 2026 02:05 PM IST
Heera शालू दताल
शालू दताल Published by: Heera Updated Wed, 16 Sep 2026 02:05 PM IST
सार

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। बुधवार दोपहर मलघाट और गस्कू के बीच गरमपानी में पहाड़ी से बोल्डरों की बारिश के साथ मलबा आने से सड़क बंद हो गई। भूस्खलन थमने के बाद बीआरओ की टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Another landslide on the Adi Kailash Yatra route
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर फिर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। मार्ग पर बुधवार दोपहर मलघाट और गस्कू के बीच गरमपानी नामक जगह पर पहाड़ी से बोल्डरों की बारिश के साथ मलबा आने से सड़क बंद हो गई। भूस्खलन थमने के बाद बीआरओ की टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। शाम तक मार्ग पर यातायात सुचारु हो जाने की उम्मीद है।  



थाना पांगला के हेड कंस्टेबल सोबन सिंह बनग्याल ने बताया कि भूस्खलन के समय वाहनों की आवाजाही नहीं थी, जिससे अनहोनी होने से बच गई। 

आदि कैलाश यात्रा मार्ग पिछले चार-पांच दिनों से रोज रात में रुक रुककर बारिश और सुबह तेज धूप के बाद पहाड़ी दरकने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते मंगलवार को दोबाट में भी पहाड़ी दरकने से दो घंटे यातायात बंद रहा, जबकि मार्ग पर मलघाट और गस्कू में मंगलवार को दिन चौथे सड़क खोली जा सकी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed