{"_id":"6a11fc3255cf70b79e03e825","slug":"army-officers-inaugurated-the-community-hall-in-dharchula-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-142152-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला में सैन्य अधिकारियों ने किया रं सामुदायिक भवन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला में सैन्य अधिकारियों ने किया रं सामुदायिक भवन का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 24 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक-सैन्य सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल करते हुए सेना की कुमाऊं स्काउट्स की ओर से धारचूला में रं समुदाय के लिए सामुदायिक भवन (रं मग बंग) बनाया गया है। सेना के अधिकारियों ने इसका उद्घाटन कर इसे ग्रामीणों को समर्पित किया।
भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल आनिंध सेनगुप्ता, सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा, पंचशूल ब्रिगेड के ब्रिगेडियर गौतम पठानिया, कुमाऊं स्काउट के कमान अधिकारी कर्नल अभिमन्यु रावत एवं रं कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने सयुंक्त रूप से फीता काट कर किया। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना की सामुदायिक विकास एवं जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के अंतर्गत निर्मित यह भवन रं समुदाय की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विकासात्मक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
रं कल्याण संस्था के पदाधिकारियों ने इस सराहनीय पहल के लिए सेना का आभार जताया। उद्घाटन के बाद सेना के अधिकारियों ने रं समुदाय की संस्कृति से जुड़ी सामग्रियों का अवलोकन करते हुए संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। संचालक पूर्व अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने किया।
विज्ञापन
Trending Videos