फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Artists from Dharson and Rumjhuma brought great energy to the Dussehra festival

Pithoragarh News: दशहरा महोत्सव में धरसों और रूमझुमा के कलाकारों ने जमाया रंग

Fri, 23 Oct 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Artists from Dharson and Rumjhuma brought great energy to the Dussehra festival
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट में आयोजित दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। धरसों और रूमझुमा के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

नवीन रसीला के नेतृत्व में देव भूमि सांस्कृतिक जन कल्याण समिति धरसों की टीम ने देवी मां बाराही वंदना और हिमाचली लोक नृत्य प्रस्तुत किए। हेमा भट्ट, नवीन रसीला, विवेक कुमार सहित कई कलाकारों ने मनमोहक गीत गाए। रूमझुमा के नृत्य निर्देशक रोहन राजपूत के नेतृत्व में बाल कलाकारों ने कुमाऊंनी और पंजाबी गीतों पर बेहतरीन नृत्य किए।
विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट की छात्राओं ने संगीत शिक्षक महेंद्र सिंह घर्ती के मार्गदर्शन में संस्कृत नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश राय और मीनाक्षी जोशी ने किया। यहां कैलाश बगौली, जगदीश जोशी, संदीप ढेक, सुमन जोशी, गीता मेहता, सबिता बोहरा, रेखा पुजारी, पूजा अधिकारी, सुमन वर्मा, हीरा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed