सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Governor Gurmeet Singh reached Pithoragarh

पिथौरागढ़ पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह: पूर्व सैनिकों की रैली में बढ़ाया हौसला; पर्यटन व स्वरोजगार पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 27 Mar 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह पिथौरागढ़ में आयोजित पूर्व सैनिक रैली में शामिल हुए जहां उन्होंने पूर्व सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए क्षेत्र में पर्यटन और होमस्टे को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Governor Gurmeet Singh reached Pithoragarh
नैनीसैनी एयरपोर्ट पर पुलिस जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देते राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ में उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह पंचशूल ब्रिगेड की 12 कुमाऊं में भारतीय सेना की तरफ से आयोजित पूर्व सैनिकों की रैली में भाग लेने पिथौरागढ़ पहुंचे। नैनीसैनी एयरपोर्ट पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैन्य क्षेत्र में पहुंचने पर सेना के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने जोरावर साइकिल रैली का झंडी दिखाकर समान किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व सैनिकों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक सबसे अच्छा नीति निर्माता और नेतृत्वकर्ता होता है।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां महादेव की पवित्र धरती है। आदि कैलाश और ओम पर्वत जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल यहां स्थित हैं। यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यदि पूर्व सैनिक अपने गृह क्षेत्र में होम स्टे का संचालन शुरू करेंगे तो इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और पलायन भी रुकेगा। इसके बाद उन्होंने वीर सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कई सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed