फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scout and Guide training begins in Khetikhan

Pithoragarh News: खेतीखान में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरू

Tue, 15 Sep 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Scout and Guide training begins in Khetikhan
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय आवासीय शिविर शुरू हो गया है। शिविर में स्काउट-गाइड को विभिन्न गतिविधियों और आपदा प्रबंधन से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जीआईसी खेतीखान में आयोजित शिविर का शुभारंभ तृतीय जांच परीक्षा के आयोजक प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान ने किया। ब्लॉक सचिव हरीश चंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में चल रहे शिविर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खेतीखान की आठ गाइड और राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय देवीधुरा की चार गाइड प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन प्रतिभागियों को गांठ बंधन, अनुमान लगाना, प्रतीक चिह्नों की पहचान और आपदा के समय प्राथमिक उपचार समेत विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई। यहां गाइड कैप्टन किरण पंगारिया, जीजीआईसी खेतीखान की सुमन पुनेठा, लोहाघाट के ब्लॉक सचिव दिनेश जोशी, संदीप कलखुड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed