Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Worker injured after falling from second floor; referred to a higher-level medical center

Pithoragarh News: दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर घायल, हायर सेंटर रेफर

Sun, 01 Nov 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Worker injured after falling from second floor; referred to a higher-level medical center
चंपावत। लोहाघाट के ठाड़ाडुंगा क्षेत्र में रविवार सुबह निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सिंगदा निवासी लक्ष्मण सिंह सामंत पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत रविवार सुबह करीब 10 बजे निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल पर ईंट पहुंचा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे पहली मंजिल पर गिर गया। हादसे में उसके चेहरे और हाथों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सक डॉ. करन बिष्ट ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन और बेहतर उपचार के लिए उसे चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। लक्ष्मण मजदूरी और बागवानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed