फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   10,000 fine imposed for dumping garbage on the road

Rishikesh News: सड़क पर कूड़ा डालने पर लगाया 10 हजार का जुर्माना

Wed, 19 Aug 2026 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 19 Aug 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
10,000 fine imposed for dumping garbage on the road
डोईवाला। नरग क्षेत्र भानियावाला में सड़क पर कूड़ा और निर्माण सामग्री डालना एक ठेकेदार को भारी पड़ गया। नगर पालिका की टीम ने सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करते हुए संबधित ठेकेदार से 10 हजार का जुर्माना वसूला है। नगर पालिका को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक मकान निर्माण कार्य के दौरान फर्नीचर, प्लास्टिक और अन्य सामग्री सड़क पर डाली जा रही थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने ठेकेदार को सड़क पर कूड़ा डालते हुए पकड़ लिया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर जुर्माना लगाया। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत ने बतायाकि सार्वजनिक सड़क और आसपास के क्षेत्र में कूड़ा अथवा निर्माण सामग्री डालने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। आमजन को इससे परेशानियां होती है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य करने वाले लोग और ठेकेदार सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा न डाले। इस दौरान सफाई निरीक्षक संकेत कुमार, तपस, अमित और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed