Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Allegation of Rs 11 lakh fraud in the name of a land deal

Rishikesh News: जमीन के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Mon, 16 Nov 2026 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 16 Nov 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Allegation of Rs 11 lakh fraud in the name of a land deal
जौलीग्रांट। रानीपोखरी थाना क्षेत्र में जमीन का सौदा करने के नाम पर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सारंगधरवाला निवासी मंगल सिंह ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जमीन की रजिस्ट्री न करने और रकम वापस नहीं लौटाने की शिकायत की।
विज्ञापन


मंगल सिंह के अनुसार, उन्होंने भगवती प्रसाद बिजल्वाण, बिजेंद्र कौशल और सूर्यकांत शर्मा से 125 वर्ग जमीन का सौदा 26.25 लाख रुपये में तय किया था। इसके लिए तीनों को चेक और नकद के माध्यम से 11 लाख रुपये अग्रिम दिए गए। आरोप है कि 11 महीने बीतने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई। बाद में उन्हें पता चला कि जमीन विवादित है और मामला ऋषिकेश सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


मंगल सिंह ने पुलिस में भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर डीएम से गुहार लगाई। रानीपोखरी थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed