फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bought a new car, got a booking, reached Rishikesh, seized

Rishikesh News: नई कार खरीदी, बुकिंग मिली तो ऋषिकेश पहुंची, सीज

Sat, 29 Aug 2026 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Bought a new car, got a booking, reached Rishikesh, seized
ऋषिकेश। नई कार खरीदी, बुकिंग मिली तो चालक यात्रियों को लेकर ऋषिकेश पहुंच गया। वाहन का पंजीकरण न होने पर एआरटीओ ने कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना के जिले से अस्थायी नंबर की कार यात्रियों को लेकर ऋषिकेश आ रही थी। इस कार में चालक सहित कुल छह लोग बैठे थे। जब जांच के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने कार के कागज मांगे तो वाहन चालक कार को प्राइवेट बताने लगा। जब बिक्री पत्र देखा गया तो कार व्यावसायिक निकली। यह कार पंजाब के लुधियाना जिले से जुलाई के प्रथम सप्ताह में खरीदी गई थी। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कार स्वामी ने उसका पंजीकरण नहीं कराया गया। जांच के दौरान एआरटीओ की ओर से कार को सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने कहा कि बिना पंजीकरण के वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed