फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cleanliness drive launched to prevent Dengue

Rishikesh News: डेंगू से बचाव के लिए स्वच्छता अभियान चलाया

Thu, 24 Sep 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 24 Sep 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched to prevent Dengue
ऋषिकेश। गंगानगर स्थित हनुमंतपुरम में आदर्श सोसायटी परिवार की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सोसायटी वर्ष 2011 से सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही है। अभियान के दौरान सोसायटी पदाधिकारियों और सदस्यों ने आसपास के क्षेत्र में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। सोसायटी के अध्यक्ष ऋषिकांत गुप्ता ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सभी लोगों को अपने घरों, दुकानों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने के साथ पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर नवीन भारद्वाज, वीरभद्र सूरी, वीरेंद्र डंगवाल, संचित अरोड़ा, नितिन सिंघल, राजीव कंडवाल, आत्माराम, अंकित सिंघल, एकांत गोयल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed