फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thrill Returns to the Waters of the Ganges; Rafting Season Begins

Rishikesh News: गंगा की लहरों पर लौटा रोमांच, राफ्टिंग सीजन शुरू

Thu, 24 Sep 2026 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 24 Sep 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Thrill Returns to the Waters of the Ganges; Rafting Season Begins
-मुनि की रेती से तपोवन तक पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ी
विज्ञापन

-राफ्टों से लदी गाड़ियों ने बढ़ाई रौनक, अतिक्रमण और जाम ने बिगाड़ी व्यवस्था
ढालवाला। प्रसिद्ध साहसिक पर्यटन केंद्र तीर्थनगरी में गंगा की लहरों पर रोमांच का नया दौर शुरू हो गया है। राफ्टिंग शुरू होते ही मुनि की रेती, ढालवाला, लक्ष्मणझूला और तपोवन क्षेत्र में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। विदेशी सैलानी भी राफ्टिंग के रोमांच का आनंद लेने पहुंचे।
पिछले कुछ महीनों से अपेक्षाकृत शांत नजर आ रहे मुनि की रेती के घाट और बाजार पर्यटकों की आमद से एक बार फिर गुलजार हो गए। होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, राफ्टिंग और गाइड एजेंसियों से जुड़े कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई। सत्र के पहले दिन तड़के से ही मुनि की रेती की मुख्य सड़कों पर राफ्टिंग से जुड़े वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। राफ्टिंग ऑपरेटरों की पिकअप, जिप्सी और ट्रकों की छतों पर रंग-बिरंगी विशाल राफ्ट बांधकर उन्हें शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और कौड़ियाला समेत विभिन्न राफ्टिंग प्वाइंटों की ओर ले जाया गया। वाहनों में बैठे पर्यटक और गाइड राफ्टिंग चप्पू लहराते हुए गंगा मैया के जयकारे लगाते नजर आए। राफ्टों से लदे वाहनों के काफिले ने तीर्थनगरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के उत्सव जैसा माहौल बना दिया।
विज्ञापन

राफ्टिंग शुरू लेकिन अतिक्रमण नहीं हटा
एक ओर राफ्टिंग सीजन शुरू होने से पर्यटन कारोबारियों और पर्यटकों में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर मुनि की रेती की सड़कों पर अव्यवस्था भी नजर आई। राफ्टिंग सीजन से पहले प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने पर किए गए दावों के बावजूद मुख्य सड़कों पर स्थिति में अपेक्षित बदलाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभागा पुल और तपोवन जाने वाले मार्गों पर कई जगह दुकानदारों का सामान सड़क तक फैला हुआ दिखाई दिया। इसके अलावा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन और रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा भी बना रहा। राफ्टिंग सीजन शुरू होते ही वाहनों की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई। सड़क किनारे अतिक्रमण और राफ्ट लदी गाड़ियों की बढ़ी आवाजाही के कारण मुनि की रेती और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। तेज धूप के बीच पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम में काफी देर तक फंसे रहना पड़ा। ऐसे में पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
राफ्टिंग से कारोबार को उम्मीद
राफ्टिंग सीजन शुरू होने से होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, परिवहन, गाइड और राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि सीजन के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी। हालांकि इसके लिए सड़क, पार्किंग, यातायात और अतिक्रमण जैसी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जरूरी है।


कोट
रिवर राफ्टिंग सत्र की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सड़कों पर अतिक्रमण और यातायात की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जैसे-जैसे क्षेत्र में सैलानियों की भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ेगा, पुलिस टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यापारी, रेहड़ी-पटरी संचालक या वाहन स्वामी को मुख्य मार्गों पर कब्जा कर यातायात में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।- बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मुनि की रेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed