{"_id":"6accd5b3ef96bfbf360ca4af","slug":"construction-of-singtali-motor-bridge-to-open-doors-for-tourism-in-ganga-valley-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-147570-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगटाली मोटरपुल बनने से गंगा घाटी क्षेत्र में खुलेंगे पर्यटन के द्वार: विधायक रेनु बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगटाली मोटरपुल बनने से गंगा घाटी क्षेत्र में खुलेंगे पर्यटन के द्वार: विधायक रेनु बिष्ट
Mon, 12 Oct 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सिंगटाली मोटरपुल बनने से गंगा घाटी क्षेत्र में खुलेंगे पर्यटन के द्वार: रेनु बिष्ट
-सिंगटाली में किया गया मोटरपुल का भूमि पूजन, विभागीय अधिकारियों के साथ सैकड़ों लोग रहे मौजूद
ऋषिकेश। गंगा घाटी के लिए महत्वपूर्ण सिंगटाली मोटरपुल और ढांगूगढ़ से सिंगटाली मोटरपुल तक बनने वाली एप्रोच रोड का सोमवार को विधायक रेनु बिष्ट ने भूमि पूजन किया। पुल का निर्माण 31 अक्टूबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने, स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ने और पलायन पर अंकुश लगने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक रेनु बिष्ट ने कहा कि सिंगटाली मोटरपुल गंगा घाटी की रीढ़ साबित होगा। पुल बनने के बाद क्षेत्र में होटल, रिजॉर्ट, कैंप और होम स्टे जैसी पर्यटन संबंधी गतिविधियों का विस्तार होगा। इससे पर्यटन के नए द्वार खुलेंगे और स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
विधायक ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि कौडियाला-ब्यासघाट मोटरमार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर विक्रम सिंह नेगी, शिवदयाल नेगी, वेदप्रकाश मैठाणी, सुनील बिष्ट, धनवीर राणा, अनूप चौहान, राजेश चौहान, विकास भंडारी, मनवर सिंह, मातवर नेगी, आनंद प्रकाश, दीपचंद, कल्याण सिंह, संतन सिंह, राजेश रतूड़ी, सत्यप्रसाद बड़थ्वाल, सुनील बड़थ्वाल, मनोज नेगी, अनिल कुमार, कुलदीप बिष्ट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत मैठाणी ने किया। भूमि पूजन समारोह में 500 से अधिक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
-- -- -- --
2006 से थी पुल निर्माण की उम्मीद
सिंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र के लोग वर्ष 2006 से पुल निर्माण की उम्मीद लगाए हुए थे। अब सिंगटाली में मोटरपुल के भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की दिशा में आगे बढ़ना पूरे गढ़वाल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल है।
-- -- -- -- -- -- -
कोट- सिंगटाली मोटरपुल का भूमि पूजन कार्य किया गया है। मोटरपुल का निर्माण और एप्रोच रोड की कटिंग का काम तय समय में किया जाएगा।
- किशोर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल