{"_id":"6adf50b537c4e243780028c3","slug":"demand-for-road-construction-between-sain-chowki-and-juddi-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-148132-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सैन चौकी-जुड्डी के बीच सड़क बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सैन चौकी-जुड्डी के बीच सड़क बनाने की मांग
Mon, 26 Oct 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
जौलीग्रांट। सैन चौकी-जुड्डी के बीच सड़क पक्की न होने के कारण लोगों को गढ्ढों और बारिश के मौसम में कीचड़ के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इस मार्ग का सुधारीकरण मुख्यमंत्री की घोषणा में भी शामिल है। दशकों से लोग सैन चौकी के आसपास निवास कर रहे हैं। जबकि जुड्डी में नई बसावट हुई है। जुड्डी के लोगों को कच्चा मार्ग होने से आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन मार्ग के वन क्षेत्र में होने के कारण अभी कच्चे मार्ग का पक्कीकरण नहीं हो पाया है। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक ने इस मार्ग को सीएम घोषणा में शामिल करवाया। अब इस मार्ग को वन विभाग की ओर से बनवाया जाना प्रस्तावित है। करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग को बनाने के लिए वन विभाग ने नब्बे लाख रुपए का एस्टीमेट बनाकर शासन में भेजा है जिसे मंजूरी का इंतजार है। जुड्डी गांव निवासी राजदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि कच्चे मार्ग पर गढ्ढे और कीचड़ के कारण आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-- सैन चौकी-जुड्डी के बीच मार्ग बनाने को लेकर करीब नब्बे लाख का एस्टीमेट बनकर मंजूरी के लिए शासन में भेजा गया है। मंजूरी के बाद ही वन विभाग मार्ग निर्माण का कार्य शुरू करेगा।
-- सैन चौकी-जुड्डी के बीच मार्ग बनाने को लेकर मंजूरी के लिए लागतार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मार्ग निर्माण को मंजूरी मिलने की संभावनाएं हैं। बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन