{"_id":"6af5b74dd4d2bdb7be0045fb","slug":"examine-records-of-past-legal-cases-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-148774-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनी प्रकरण: पुराने मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, सीबीआई दिल्ली को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेनी प्रकरण: पुराने मुकदमों का रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, सीबीआई दिल्ली को भेजा पत्र
Thu, 12 Nov 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
- डीजीपी के निर्देश पर शुरू हुई जांच, सीओ वंदना वर्मा ने संभाली कमान
- शिकायतकर्ता और दूसरे पक्ष के बयान भी होंगे दर्ज
ऋषिकेश। जेनी प्रकरण में पुलिस ने जांच की कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए अब पुराने मुकदमों से जुड़े दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में जांच अधिकारी ने सीबीआई दिल्ली को पत्र भेजकर पूर्व में दर्ज मुकदमों और उनसे संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पुलिस पुराने मामलों की कार्रवाई, उनमें सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद आगे की जांच को दिशा देगी।
जेनी की ओर से कुछ दिन पहले डीजीपी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। डीजीपी ने शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी देहरादून के पास भेजा था। इसके बाद एसएसपी ने डोईवाला सीओ वंदना वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया। जांच अधिकारी की ओर से शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
जांच अधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि फिलहाल शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों और उनसे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। चूंकि मामला काफी पुराना है, इसलिए पूर्व में हुई कानूनी कार्रवाई से संबंधित रिकॉर्ड जुटाए जा रहे हैं। सीबीआई से दस्तावेज मिलने के बाद उनका भी अध्ययन किया जाएगा। जल्द शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर आरोपों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी। सीओ ने स्पष्ट किया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर मिलेगा। दूसरे पक्ष की ओर से यदि कोई तथ्य, साक्ष्य या दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं, तो उन्हें भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।