{"_id":"6af5b5e1dc77c5f2360a11fa","slug":"trend-in-bihar-now-taking-over-the-markets-of-the-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-148773-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हाथी वाली कोसी का बढ़ा क्रेज बिहार का ट्रेंड तीर्थनगरी के बाजारों में छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हाथी वाली कोसी का बढ़ा क्रेज बिहार का ट्रेंड तीर्थनगरी के बाजारों में छाया
Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
- रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली कोसी बनी महिलाओं की पहली पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में छठ महापर्व की तैयारियां जोरो पर है। व्रती महिलाएं पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रही हैं। बाजारों में पूजा के लिए फलों की टोकरी, अर्घ्य देने के लिए सुपली और छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री की दुकानों पर मौजूद हैं। इस बार छठ पूजा में बिहार से शुरू हुआ हाथी वाली कोसी का ट्रेंड तीर्थनगरी के बाजारों में भी छाया हुआ है। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली हाथी की कोसी महिलाओं को खूब पसंद आ रही है।
सुपली विक्रेता आशु चड्ढा ने बताया कि इस बार छठ पूजा पर हाथी वाली कोसी की सबसे अधिक मांग है। मिट्टी से तैयार हाथी के माथे और पीठ पर रखा दीपक इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले कलश पर सजाए गए दीपकों की अधिक मांग हुआ करती थी, लेकिन इस बार हाथी वाली कोसी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। उन्होंने बताया कि व्रती महिलाएं अर्घ्य सामग्री, सांचा, सिंदूर, साठी के चावल, सुपली, टोकरा और दीपकों के साथ रंग-बिरंगी डिजाइन वाली कोसी की खरीदारी कर रही हैं। हाथी वाली कोसी की कीमत 200 से लेकर 475 रुपये तक है, जबकि सामान्य डिजाइन वाली कोसी 100 से 250 रुपये तक में उपलब्ध है।