फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   FIR registered for attempt to run over bus driver and medical students with a Thar

Rishikesh News: बस चालक और मेडिकल छात्रों को थार से कुचलने के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 14 Aug 2026 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for attempt to run over bus driver and medical students with a Thar
रायवाला। हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर थार चालक ने मेडिकल संस्थान के छात्रों और बस चालक को कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। इंस्टीट्यूट कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात थार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे की है। बताया कि एक मेडिकल संस्थान के छात्रों को छोड़ने के लिए बस हरिद्वार जा रही थी। बस जैसे ही मोतीचूर फ्लाईओवर पर पहुंची तो बस चालक और थार चालक के बीच विवाद हो गया। बस से कुछ छात्र नीचे उतरकर मामले को शांत कराने लगे। इस बीच अचानक चालक ने थार से बस चालक गुरमुख सिंह और वहां खड़े छात्रों को कुचलने का प्रयास किया। उसके बाद वहां से फरार हो गया। बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका उपचार जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद बस में सवार अन्य छात्रों में अफरा-तफरी मच गई थी। मामले में कनखल हरिद्वार निवासी अस्पताल कर्मचारी प्राची शर्मा ने थार चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि पुलिस थार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed