फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   JCBs Used to Fell Green Trees for Road Widening in Upper Jollygrant

Rishikesh News: अपर जौलीग्रांट में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हरे पेड़ों पर चली जेसीबी

Wed, 30 Sep 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 30 Sep 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
JCBs Used to Fell Green Trees for Road Widening in Upper Jollygrant
जौलीग्रांट। अपर जौलीग्रांट राठौड़ मोहल्ले में मार्ग बनाने के लिए एक दर्जन से अधिक हरे पेड़ों पर आरियां चला दी गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौजूद लकड़ियों को अपने कब्जे में लिया। अपर जौलीग्रांट वार्ड संख्या पांच में एक कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए खेत की बाड़ में खड़े, चंदन, सेमल, आम, रोहिणी और कई दूसरी प्रजातियों के खड़े हरे पेड़ों पर जेसीबी चला दी गई। इसके बाद जेसीबी से गिराए गए पेड़ों को आरियों की मदद से काटकर हटाने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है जिन हरे पेड़ों पर जेसीबी चलाई गई हैं। उनमें करीब तीन चंदन की प्रजाति के, एक सेमल, दो आम और कई दूसरी प्रजाति के पेड़ शामिल हैं। प्लाॅटिंग काटने के उद्देश्य से मार्ग को जबरन चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र में कुछ समय पहले तस्करों ने चंदन प्रजाति के पेड़ काटे गए थे। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद लकड़ियों को अपने कब्जे में लिया। जौलीग्रांट और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से प्लाॅटिंग के लिए हरे पेड़ पर आरियां चलाई जा रही हैं। वन विभाग ने कहा कि जिन पेड़ों को चंदन का बताया जा रहा है वो पेड़ चंदन की दूसरी प्रजाति के हैं जो छूट में शामिल हैं। सेमल और आम के पेड़ों पर चलाई गई जेसीबी पर उनकी तरफ से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

--अपर जौलीग्रांट में मार्ग के लिए जेसीबी से कुछ पेड़ उखाड़े गए हैं। उनकी टीम ने मौके पर पड़ी लकड़ियों को कब्जे में लिया है। चंदन के दूसरी प्रजाति के पेड़ छूट में शमिल हैं। वहीं सेमल और आम के पेड़ पर जुर्माना किया जा रहा है। एनएल डोभाल, रेंजर थानो रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed