फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Lack of Signage Turns ISBT Intersection into Accident-Prone Spot

Rishikesh News: दिशा-सूचक बोर्ड के अभाव में आईएसबीटी तिराहा बना हादसों का कारण

Thu, 06 Aug 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 06 Aug 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Lack of Signage Turns ISBT Intersection into Accident-Prone Spot
- लंबे और घुमावदार मोड़ से वाहन चालक परेशान, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संकेतक लगाने की मांग की
विज्ञापन

दिशा-सूचक बोर्ड के अभाव में आईएसबीटी तिराहा बना हादसों का कारण
ऋषिकेश। देहरादून रोड से आईएसबीटी जाने वाला तिराहा लंबे और घुमावदार मोड़ के कारण लगातार हादसों का कारण बन रहा है। तिराहे पर दिशा-सूचक साइन बोर्ड नहीं होने से वाहन चालकों को मोड़ और सही दिशा का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यह तिराहा देहरादून रोड को सीधे ऋषिकेश बस अड्डे से जोड़ता है। स्थानीय टैक्सी चालक रवि ने बताया कि रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। लंबे मोड़ के कारण चालकों को समझ नहीं आता कि रास्ता किस दिशा में जा रहा है। कई बार देहरादून से आने वाले वाहन चालक गलत एंगल में मुड़ जाते हैं और अचानक वाहन संभालने या यू-टर्न लेने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन टक्कर मार देते हैं स्थानीय दुकानदार विनोद गुप्ता ने बताया कि यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। उनका कहना है कि मोड़ इतना लंबा है कि दूर से आईएसबीटी की ओर जाने वाले रास्ते की सही दिशा स्पष्ट नहीं हो पाती। इसी मार्ग से रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे और बुजुर्ग पैदल गुजरते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। क्षेत्रीय निवासियों, दुकानदारों और वाहन चालकों ने प्रशासन से तिराहे पर स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को सही दिशा मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed