{"_id":"6a7482812bd288956e05118c","slug":"leopard-spotted-in-dudhli-residents-gripped-by-fear-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-144723-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दूधली में दिखा गुलदार, दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दूधली में दिखा गुलदार, दहशत में आए लोग
Thu, 06 Aug 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। लच्छीवाला वन रेंज दूधली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप के समीप मुख्य मार्ग पर एक गुलदार सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। अचानक गुलदार के दिखाई देने से राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के दौरान दूधली पेट्रोल पंप के समीप एक गुलदार को सड़क पर देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। कुछ दिन पूर्व दूधली इंटर कॉलेज के पास आबादी क्षेत्र में हाथी खुलेआम घूमते देखा गया। अब सड़क पर गुलदार दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह ने वन विभाग से क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने और समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई करने को कहा है। लच्छीवाला वन रेंज के फॉरेस्टर पूरण सिंह रावत ने बताया कि दूधली क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान वन्यजीव भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी की ओर आ सकते है। ऐसे में सतर्कता बनाए रखें।