{"_id":"6a8af8dcb962ce901505a228","slug":"mla-honors-karate-players-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-145442-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कराटे खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कराटे खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित
Sun, 23 Aug 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 23 Aug 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में इंटरनेशनल शितोर्यू कराटे ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। कराटे जैसे मार्शल आर्ट्स युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आत्मरक्षा और मानसिक दृढ़ता भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रही है। ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन के साथ एक-दूसरे से सीखने और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर देती हैं।
इस अवसर पर कराटे कोच विश्वनाथ राजपूत, करुणाजल पांडे, विशाल शर्मा, महेश गुप्ता, कौशल बिजल्वाण, आदित्य नेगी, शाश्वत नौटियाल, सौरभ पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर कराटे कोच विश्वनाथ राजपूत, करुणाजल पांडे, विशाल शर्मा, महेश गुप्ता, कौशल बिजल्वाण, आदित्य नेगी, शाश्वत नौटियाल, सौरभ पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन