{"_id":"6a7b285894cdaf785c0d9935","slug":"more-than-46-million-pilgrims-undertook-the-journey-via-the-dhalwala-bhadrakali-tapovan-garudchatti-route-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-144987-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं नेढालवाला-भद्रकाली-तपोवन-गरुड़चट्टी मार्ग से की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं नेढालवाला-भद्रकाली-तपोवन-गरुड़चट्टी मार्ग से की यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढालवाला। 12 दिवसीय कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ। कांवड़ मेले के समापन पर भद्रकाली चौकी परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
भद्रकाली चौकी परिसर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान ढालवाला-भद्रकाली-तपोवन-गरुड़चट्टी मार्ग से 46,09,124 श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। वहीं नरेंद्रनगर-चंबा-छाम मार्ग से 73,594 और तपोवन-देवप्रयाग-कीर्तिनगर मार्ग से 98,924 श्रद्धालुओं ने यात्रा की। भारी भीड़ के बावजूद पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।
मुनिकीरेती ने हासिल किया ‘जीरो डूबने’ का लक्ष्य
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुनि की रेती क्षेत्र में निर्धारित ‘जीरो डूबने’ का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया। यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई ब्रीफिंग में गंगा घाटों पर डूबने की घटनाओं को पूरी तरह रोकने का लक्ष्य तय किया था। लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने पैदल व वाहनों से लगातार गश्त की। घाटों पर सतत निगरानी के साथ लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
किन मार्गों पर कितने कांवड़ यात्री पहुंचे
1. नरेंद्रनगर–चंबा–छाम मार्ग से गंगोत्री धाम की ओर — 73,594 श्रद्धालु
2. तपोवन–देवप्रयाग–कीर्तिनगर मार्ग से केदारनाथ/बद्रीनाथ की ओर — 98,924 श्रद्धालु
3.ढालवाला–भद्रकाली–तपोवन–गरुड़चट्टी मार्ग से नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर — 46,09,124 श्रद्धालु